कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुखरायां में सूने घर में चोरी- नगदी,जेवर व महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर चोर हुए फरार

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे के शिवाजी नगर मोहल्ले में चोरी की घटना।

पुखरायां। कानपुर देहात में एक चोरी की घटना सामने आई है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में बीती सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर नगदी,जेवरात समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज पार कर दिए।गृहस्वामी की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुखरायां कस्बे के शिवाजी नगर मोहल्ला निवासी रिटायर्ड फौजी वीर सिंह ने कोतवाली भोगनीपुर में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि बीते सोमवार को वह मेडिकल कॉलेज अकबरपुर में रात्रि ड्यूटी के लिए गए हुए थे और उनकी पत्नी व बच्चे ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने गए थे।तभी घर सूना पाकर अज्ञात चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर गए और घर में रखी नगदी,जेवरात समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर फरार हो गए।

मंगलवार सुबह जब गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने भोगनीपुर थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button