उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में प्रदीप उर्फ सुक्खा हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलाशे हेतु थाना बरौर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने हत्या के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

Story Highlights
  • मृतक की मां के साथ मिलकर बनाई थी हत्या की योजना
  • बीमा पॉलिसी का क्लेम लेने के लालच में की गई थी युवक की हत्या
  • आरोपियों का कुबूलनामा
  • दो आरोपी गिरफ्तार एक मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से हुआ था घायल
  • आरोपियों को भेजा गया जेल

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलाशे हेतु थाना बरौर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने हत्या के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या की घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल हथौड़ी भी बरामद कर ली है।पूँछतांछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।आरोपियों की पहचान अंगदपुर निवासी ऋषि कटियार व मयंक उर्फ ईशू के रूप में हुई है।बताते चलें कि बीते सोमवार को डेरापुर थाना क्षेत्र के बलहरामऊ मोड हाइवे पर संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लतपथ एक युवक का शव मिला था।मृतक की पहचान बरौर थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव निवासी संतोष कुमार के 25 वर्षीय पुत्र प्रदीप उर्फ सुक्खा के रूप में हुई थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।मंगलवार को परिजनों ने गांव के दो युवकों ऋषि कटियार व मयंक उर्फ ईशू पर हत्या का आरोप लगाते हुए बरौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।बुधवार सुबह पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर मामले के मुख्य आरोपी ऋषि कटियार को मुठभेड़ के दौरान दुर्वासा ऋषि आश्रम मार्ग से दबोच लिया।इस दौरान गोली लगने से आरोपी घायल हुआ था।वहीं पुलिस ने मामले के दूसरे आरोपी मयंक उर्फ ईशू को थाना क्षेत्र के रायरामापुर गेट के पास गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या की घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल हथौड़ी बरामद कर ली है।पूँछतांछ में आरोपी मयंक ने बताया कि मृतक प्रदीप के पिता की मृत्यु हो जाने के उपरांत उसकी मां के साथ उसका प्रेम संबंध हो गया था,इस बात की जानकारी प्रदीप को हो गई थी तभी से वह मां से अलग रहने लगा था।इसलिए प्रदीप की मां से मिलकर उन्होंने प्रदीप उर्फ सुक्खा के नाम से कई बीमा पॉलिसी कराई थी।बीमा पॉलिसी का क्लेम लेने के लिए हम तीनों ने मिलकर प्रदीप उर्फ सुक्खा की हत्या करने की योजना बनाई थी।मृतक प्रदीप उर्फ सुक्खा आंध्र प्रदेश में रहता था।दीपावली के त्यौहार पर वह घर आया था।27 अक्टूबर की शाम को वह वापस जाने वाला था।इसलिए मैंने व मेरे भाई ऋषि ने 26 अक्टूबर की शाम 7 बजे प्रदीप को खाना खिलाने के बहाने अपनी बैगनआर कार में ले जाकर योजना के अनुसार अपनी कार में ही हथौड़ी से उसके सिर में कई बार वार किए और उसकी हत्या कर घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव हाइवे पर फेंक दिया।जिससे बीमा क्लेम में कोई अड़चन न हो और बीमा की रकम उन्हें मिल जाए।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि पूँछतांछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button