उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में प्रेम प्रसंग के चलते युवक के खाया जहरीला पदार्थ,उपचार के दौरान मौत

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के रमऊ गांव में प्रेम प्रसंग में जहरीला पदार्थ खा लेने से एक युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है

Story Highlights
  • परिजनों ने एंबुलेंस कर्मियों पर लगाया लेट लतीफी का आरोप

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के रमऊ गांव में प्रेम प्रसंग में जहरीला पदार्थ खा लेने से एक युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।सोमवार को मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।घटना से परिवार में शोक व्याप्त है।रमऊ गांव निवासी प्रशांत बाबू उम्र करीब 26 वर्ष ने बीते शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।हालत बिगड़ने पर परिजन आनन फानन में प्रशांत को राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल में उपचार के दौरान प्रशांत की मौत हो गई।प्रशांत के बड़े भाई पारस कुमार ने बताया कि छोटे भाई को मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए उन्होंने दोपहर 12 बजे से लगातार एंबुलेंस को काल किया परन्तु एंबुलेंस करीब एक घंटे लेट पीएचसी पहुंची।जिसके बाद प्रशांत को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि यदि एंबुलेंस समय पर पहुंच गई होती तो उनके भाई की जान बचाई जा सकती थी।सोमवार को गांव के अंत्येष्टि स्थल पर प्रशांत के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है।तहरीर मिलने पर मामले की जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button