उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में बड़ा हादसा
कानपुर देहात में एक बड़ा हादसा सामने आया है।बीती शनिवार की रात जालौन से कानपुर की तरफ जा रहा मौरम से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर एनएचआई के पोल से टकरा गया

- पोल से टकराने के बाद मौरम भरे ट्रक में लगी आग,ड्राइवर व क्लीनर बाल बाल बचे
- दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर पाया काबू
पुखरायां।कानपुर देहात में एक बड़ा हादसा सामने आया है।बीती शनिवार की रात जालौन से कानपुर की तरफ जा रहा मौरम से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर एनएचआई के पोल से टकरा गया।हादसा भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुसरजापुर मोड़ पर हुआ।पोल से टकराते ही ट्रक में आग लग गई।आग लगते देख ड्राइवर व क्लीनर ने तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।आग ने धीरे धीरे विकराल रूप ले लिया और ट्रक पूरी तरह जलने लगा।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।इंस्पेक्टर क्राइम राजपाल सिंह ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा है।



