उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में 02 वांछित वारंटी गिरफ्तार,भेजा कोर्ट

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु थाना रसूलाबाद पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में फरार चल रहे 02 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

पुखरायां। कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु थाना रसूलाबाद पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में फरार चल रहे 02 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस की इस कार्यवाही से अपराध जगत में खलबली मच गई है।प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान इरशाद निवासी लोहियानगर रसूलाबाद व मुलायम सिंह निवासी लाला भगत थाना रसूलाबाद के रूप में हुई है।आरोपियों के खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था।पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।रविवार को उपनिरीक्षक मिलन सिरोही तथा अमित पोरवाल ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button