कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में बन रहे नए मैथा थाने का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने कार्यदायी संस्था को तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करने की हिदायत दी

कानपुर देहात में बुनियादी पुलिसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने निर्माणाधीन मैथा थाने का औचक स्थलीय निरीक्षण कर चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, प्रयोग में लाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता और तय मानकों की जांच की।

मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों और संबंधित पुलिस अधिकारियों से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। इसके साथ ही भवन में पेयजल, बिजली और अन्य सभी जरूरी आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

निरीक्षण के अंत में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी काम निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार ही पूरे होने चाहिए, ताकि आम जनता और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को एक आधुनिक और सुविधायुक्त थाना परिसर मिल सके।


ये भी पढे-  कानपुर देहात की झींझक नगर पालिका में बसपा की मजबूत हुंकार, बीजेपी समेत कई दलों के दिग्गजों ने थामा नीले झंडे का हाथ


Related Articles

AD
Back to top button