कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में बाल श्रमिकों का होगा शैक्षिक पुनर्वासन, स्कूलों में मिलेगा दाखिला

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय की ओर से एक अत्यंत महत्वपूर्ण आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

कानपुर देहात। जनपद में बाल श्रम के दलदल से मुक्त कराए गए बच्चों को अब शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय की ओर से एक अत्यंत महत्वपूर्ण आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

इसके तहत चिह्नित बाल श्रमिकों का स्कूलों में दाखिला कराकर उनका शैक्षिक पुनर्वासन सुनिश्चित किया जाएगा। ऐसा एक आदेश खंड शिक्षा अधिकारी अकबरपुर व अमरौधा को जारी किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने विकासखंड में चिह्नित बाल एवं किशोर श्रमिकों से तालमेल बिठाना होगा।

इन सभी बच्चों का प्रवेश उनके सबसे नजदीकी विद्यालयों में कराया जाएगा। दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद 3 कार्य दिवस के भीतर प्रमाणपत्र और पूरी आख्या बीएसए कार्यालय को सौंपनी होगी। यह पूरी मुहिम मई 2026 में चलाए गए एक विशेष चेकिंग अभियान का परिणाम है। सहायक श्रमायुक्त, बाल संरक्षण अधिकारी और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया था।

इस दौरान खतरनाक श्रेणियों में काम कर रहे 13 बाल श्रमिकों को चिह्नित कर रेस्क्यू किया गया था। अब इन सभी बच्चों को कॉपियां-किताबें थमाकर उनके भविष्य को संवारने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

Related Articles

AD
Back to top button