उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में बीमारी के चलते छात्र की मौत,एक सफ्ताह से था बीमार
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के दस्तमपुर गांव में एक 16 वर्षीय छात्र की बुखार के चलते मौत हो गई।मृतक की पहचान श्लोक कुमार उर्फ अर्पित कुमार के रूप में हुई है

- परिवार में मचा कोहराम,गांव में पसरा सन्नाटा
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के दस्तमपुर गांव में एक 16 वर्षीय छात्र की बुखार के चलते मौत हो गई।मृतक की पहचान श्लोक कुमार उर्फ अर्पित कुमार के रूप में हुई है।वह गलुआपुर इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था।श्लोक पिछले एक सफ्ताह से बुखार से पीड़ित था।परिजन उसे उपचार के लिए डेरापुर सीएचसी लेकर गए।जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थित गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया।रविवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।अर्पित की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया।मां बिटान देवी,पिता अनंत कुमार समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।घटना की जानकारी मिलने पर गांव में मातम छा गया।ग्राम प्रधान श्याम बाबू समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार को ढांढस बंधाया।



