उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 115 मरीजों का किया गया सफल उपचार

कानपुर देहात के मलासा विकासखंड स्थित देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग अलग बीमारी से पीड़ित कुल 115 मरीजों का उपचार कर निशुल्क दवा वितरित की गई

Story Highlights
  • दिए गए बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स

पुखरायां।कानपुर देहात के मलासा विकासखंड स्थित देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग अलग बीमारी से पीड़ित कुल 115 मरीजों का उपचार कर निशुल्क दवा वितरित की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।देवीपुर सीएचसी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग बीमारी से पीड़ित कुल 41 मरीजों का उपचार वहां मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ शशि व उनकी टीम द्वारा किया गया तथा उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।वहीं मलासा में कुल 36 तथा जरसेन में 38 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।उन्होंने लोगों को मौसम परिवर्तन के चलते बीमारी के प्रति एहतियात बरतने की सलाह दी।रात्रि के समय मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग करने तथा बीमारी की स्थित में योग्य चिकित्सक की सलाह लेने व जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की बात कही।इस मौके पर डॉक्टर राकेश कुमार,डॉक्टर आफताब आलम,फार्मासिस्ट सुधीर कुमार,एल टी योगेंद्र सिंह,अनिल कुमार,शिवम्, फहीम,दिव्यांशी,त्रिलोकी नाथ,राम प्रताप,संगिनी रीता,ललिता आदि मौजूद रहे।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button