उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 27 पर नबीपुर नहर पुल के पास शनिवार दोपहर एक भीषण हादसा हुआ

पुखरायां।कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 27 पर नबीपुर नहर पुल के पास शनिवार दोपहर एक भीषण हादसा हुआ।इस हादसे में एक ट्रक, ईको कार,एंबुलेंस,पिकअप और ट्रैक्टर समेत पांच वाहन आपस में टकरा गए।हादसे में कई लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे के कारण हाइवे पर कुछ देर के लिए लंबा जाम लग गया।जानकारी के मुताबिक ईको कार में सवार श्रद्धालु मध्य प्रदेश के दतिया से दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे।इसी दौरान सामने से एक ट्रैक्टर गलत दिशा से आ गया और ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में ईको कार अनियंत्रित होकर दूसरे लेन में चली गई।जहां पर इको कार की एक ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई।जिससे कार पलट गई।जिसके बाद पीछे से आ रही एक एंबुलेंस भी हादसे की चपेट में आ गई और ट्रक ने उसे भी टक्कर मार दी।हादसे में पिकअप वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे में आशुतोष श्रीवास्तव समेत कई घायल हो गए।घायलों को उनके परिजन तत्काल निजी अस्पताल ले गए।जहां उनका उपचार जारी है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू रूप से चालू कराया।दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई।फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।इंस्पेक्टर क्राइम जीतेंद्र कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।घटना की जांच की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button