राजपुर में पुलिस ने पैदल गश्त कर कराया सुरक्षा का अहसास

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना राजपुर पुलिस ने शनिवार शाम पैदल कस्बा गश्त आम जनमानस को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।इस दौरान वाहनों की सघन जांच पड़ताल की गई वहीं अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी भी दी गई।थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह अभियान चलाया।अभियान के दौरान रास्ते से गुजरने वाले संदिग्धों से पूँछतांछ की गई तथा उन्हें कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया।वहीं दोपहिया व चार पहिया वाहनों को रोककर उनकी सघन जांच की गई।जांच के दौरान बगैर हेलमेट,सीटबेल्ट के वाहन चालकों को कड़ी हिदायत दी गई।आम जनमानस से बातचीत करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि कानून व्यवस्था का पालन करें व शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करें।इस दौरान कस्बे में अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध रूप से घूमता नजर आए तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि उसके खिलाफ समय रहते कार्यवाही की जा सके।अराजकत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अशांति उत्पन्न करने वालों और गड़बड़ी फैलाने के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि अमन चैन में खलल डालने वालों को पुलिस सलाखों के पीछे भेजेगी।इस मौके पर एस आई जितेंद्र सिंह समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



