उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में मंदिर से बेशकीमती घंटा चोरी,पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव स्थित काली माता मंदिर में लगा पीतल का घंटा अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया।मंदिर के महंत की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती बुधवार की रात उमरपुर गांव स्थित काली माता मंदिर में लगे बेशकीमती घंटा अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया

पुखरायां।कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव स्थित काली माता मंदिर में लगा पीतल का घंटा अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया।मंदिर के महंत की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती बुधवार की रात उमरपुर गांव स्थित काली माता मंदिर में लगे बेशकीमती घंटा अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया।सुबह जब ग्रामीण पूजा करने पहुंचे तो उन्होंने मंदिर से घंटा गायब पाया।घटना की जानकारी पुजारी को दी गई।जिसके बाद पुजारी ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी और कार्यवाही की मांग की।थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button