कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अमरौधा बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक

अमरौधा बाल विकास परियोजना कार्यालय में आज विभिन्न स्थानों से आई एक सैकड़ा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए अमरौधा के बाल विकास परियोजना अधिकारी राकेश सिंह ने सर्वप्रथम विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।

अमरौधा : अमरौधा बाल विकास परियोजना कार्यालय में आज विभिन्न स्थानों से आई एक सैकड़ा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए अमरौधा के बाल विकास परियोजना अधिकारी राकेश सिंह ने सर्वप्रथम विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।

सीडीपीओ राकेश सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कहा कि कुपोषित बच्चों का वजन व लंबाई सही तरीके से भरी जानी चाहिए, और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण व वजन का आकलन पोषण ट्रैकर पर किया जाए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर लर्निंग लैब के निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की।

आज आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक में प्रमुख रूप से कार्यालय की मुख्य सेविका कुसमा देवी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आशीष भदोरिया, और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में मुख्य रूप से सुमन दीक्षित मांचा, ऊषा कुशवाहा भोगनीपुर, संगीता यादव मीरपुर, विद्या देवी कल्ला, पुष्पा यादव चौरा, मंजू निषाद डिलौलिया बांगर, गीता दिवाकर अमरौधा, अलका सचान सेल्हूपुर सहित 100 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

Related Articles

AD
Back to top button