कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ,हालत गंभीर
भेजा गया जिला अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरी गांव में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया।जिसके चलते उनकी हालत बिगड़ गई।महिला को पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
महिला की पहचान शिवशंकर की 50 वर्षीय पत्नी शकुंतला के रूप में हुई है।गौरी गांव निवासी अनिल ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने के बाद उनकी मां की हालत बिगड़ गई थी।आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



