कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस लाइन में ली शुक्रवार परेड की सलामी, परखा आरक्षियों का कौशल

अनुशासन और बेहतरीन ट्रेनिंग के लिए दिए कड़े निर्देश, गार्द रजिस्टरों और सुरक्षा व्यवस्था का भी किया गहन निरीक्षण

कानपुर देहात। जनपद में पुलिस बल की कार्यकुशलता और अनुशासन को बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों के टर्नआउट व ड्रिल की गुणवत्ता को परखा।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण स्तर पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने अधिकारियों को आरक्षियों के अनुशासन, समयबद्धता, शिक्षण विधि, फिजिकल ट्रेनिंग और व्यावहारिक ज्ञान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। परेड में एकरूपता और बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए महोदया द्वारा टोलीवार ड्रिल भी करवाई गई, जिससे प्रशिक्षुओं के कौशल में और निखार आ सके।

परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन के आदेश कक्ष का रुख किया, जहाँ उन्होंने सभी गार्द रजिस्टरों की सघन चेकिंग की। उन्होंने गार्द की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी गार्द कमांडरों के साथ संवाद किया और उन्हें सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन की यह नियमित कवायद बल के भीतर अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करती है।

Related Articles

AD
Back to top button