उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में महिला लापता,परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव से एक विवाहित महिला अचानक लापता हो गई।लापता महिला की पहचान कुलदीप की पत्नी कंचन के रूप में हुई है।वह किसी काम से घर से निकली थी लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी।परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लग सका

Story Highlights
  • पुलिस लापता महिला की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव से एक विवाहित महिला अचानक लापता हो गई।लापता महिला की पहचान कुलदीप की पत्नी कंचन के रूप में हुई है।वह किसी काम से घर से निकली थी लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी।परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लग सका।जिसके बाद महिला के पति कुलदीप ने रूरा थाने में अपनी पत्नी कंचन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और लापता महिला की तलाश में जुट गई है।थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।लापता महिला की तलाश कराई जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button