उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में मिक्सर मशीन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत,दूसरा गंभीर

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।शिवली कोतवाली क्षेत्र के मैथा रनियां मार्ग पर बढ़इन पुरवा गांव में पास मिक्सर मशीन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया

Story Highlights
  • परिजनों में मचा कोहराम
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।शिवली कोतवाली क्षेत्र के मैथा रनियां मार्ग पर बढ़इन पुरवा गांव में पास मिक्सर मशीन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मृतक की पहचान शिवली कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव निवासी बाबूलाल के 40 वर्षीय पुत्र भीमराव के रूप में हुई है।वह अपने साथी विजय प्रसाद के साथ बाइक से रनियां गए थे।घर वापस लौटते समय बढ़इन पुरवा गांव के पास सामने से आ रही मिक्सर मशीन से उनकी बाइक टकरा गई।सूचना मिलते ही मैथा चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए शिवली सीएचसी भेजा।शिवली सीएचसी ले जाते समय भीमराव ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।जबकि गंभीर रूप से घायल विजय प्रसाद को प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।परिजनों की तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button