उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

नबीपुर में ओवरलोड डंपर अनियंत्रित होकर पलटा,चार घायल

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नबीपुर चौराहे पर रविवार को एक ओवरलोड डंपर पलटने से चार लोग घायल हो गए।हादसा उस समय हुआ जब डंपर चालक ने साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में वाहन से नियंत्रण खो दिया

Story Highlights
  • घायलों को भेजा गया अस्पताल
  • एक की हालत गंभीर
  • पुलिस जांच में जुटी
  • साइकिल सवार को बचाने में हुआ हादसा

पुखरायां।कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नबीपुर चौराहे पर रविवार को एक ओवरलोड डंपर पलटने से चार लोग घायल हो गए।हादसा उस समय हुआ जब डंपर चालक ने साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में वाहन से नियंत्रण खो दिया।जानकारी के मुताबिक डंपर कानपुर से पुखरायां की तरफ मौरंग लेकर जा रहा था।गजनेर रोड के सामने नबीपुर तिराहे पर यह अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में सावन 28 वर्ष, भेभवी शर्मा 25 वर्ष,सत्यम शर्मा 28 वर्ष और राजबहादुर 37 वर्ष घायल हो गए।सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।राजबहादुर की हालत गंभीर देख उन्हें कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।घटना के बाद पुलिस ने डंपर हटवाकर यातायात बहाल कराया।हादसे के बाद डंपर चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

AD
Back to top button