कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में मिशन शक्ति की धूम, एसपी के निर्देशन में बालिकाओं को मिले सुरक्षा टिप्स

सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में महिलाओं को 1090 और 112 जैसे नंबरों की दी गई जानकारी।

कानपुर देहात: जनपद में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित व आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपदीय पुलिस ने बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने ‘शक्ति दीदी’ बनकर बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया।

हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने गांव-गांव और कस्बों में जाकर महिलाओं को आपातकालीन नंबरों के बारे में बताया। उन्हें समझाया गया कि किसी भी संकट की स्थिति में वे बिना डरे 1090 (वुमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 112 (आपातकालीन सेवा) पर कॉल कर सकती हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि उनकी पहचान गोपनीय रखते हुए त्वरित सहायता प्रदान की जाएगी।

साइबर अपराधों से बचाव के बताए टिप्स

बदलते दौर में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पुलिस ने महिलाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया। सोशल मीडिया पर फर्जी खातों से बचाव, फिशिंग और साइबर स्टॉकिंग जैसी समस्याओं से निपटने के लिए UPCOP ऐप के उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही, अनजान लिंक पर क्लिक न करने और ओटीपी साझा न करने की सख्त हिदायत दी गई।

कानूनी अधिकारों का कराया बोध

महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों से लैस करने के लिए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), दहेज निषेध अधिनियम और घरेलू हिंसा विरोधी कानूनों के बारे में विस्तार से बताया। इस संवाद का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी महिला अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने से पीछे न हटे। इस दौरान जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता दिखाते हुए महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात : सिकंदरा में तेज रप्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसली,बाइक सवार घायल,भेजा गया अस्पताल

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button