कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : सिकंदरा में तेज रप्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसली,बाइक सवार घायल,भेजा गया अस्पताल

उमरपुर निवासी 35 वर्षीय रवि हादसे में हुए गंभीर रूप से घायल।

कानपुर देहात में एक सड़क हादसा सामने आया है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के मुगल रोड पर सरदारपुर मोड के पास एक तेज रप्तार बाइक के अनियंत्रित होकर फिसल जाने के चलते बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल बाइक सवार को उपचार के लिए सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

घायल युवक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव निवासी कुंजीलाल के 35 वर्षीय पुत्र रवि के रूप में हुई है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और घायल को उपचार के लिए सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में बाइक का संतुलन बिगड़ जाने के चलते हादसे की बात सामने आई है।घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।परिजनों को सूचना भेज दी गई है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में पुरानी रंजिश को लेकर युवक से मारपीट,जान से मारने की धमकी

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button