उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक के शव के मामले में नया मोड सामने आया है

Story Highlights
  • प्रेमिका समेत अन्य के खिलाफ आत्महत्या दुष्प्रेरण मामले में रिपोर्ट दर्ज
  • पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक के शव के मामले में नया मोड सामने आया है।परिजनों ने मृतक की प्रेमिका समेत अन्य अज्ञात लोगों पर आत्महत्या दुष्प्रेरण मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना 2 नवंबर की सुबह खानपुर चैन गांव के पास उत्तर मध्य रेलवे ट्रैक पर हुई थी।जहां पर एक 25 वर्षीय युवक विनय का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था।मंगलपुर थाना क्षेत्र के अकारू गांव निवासी कमलेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनका पुत्र विनय एक नवंबर की रात घर से निकला था और अगली सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला।परिजनों का आरोप है कि विनय ने अपने एक मित्र को मोबाइल पर संदेश भेजकर बताया था कि उसकी प्रेमिका ने उसे फंसाने की साजिश रची थी।संदेश के मुताबिक प्रेमिका ने उसके सामने अपने गले पर ब्लेड मारकर खुद को घायल कर लिया था।परिवार का आरोप है कि इसी भय और बदनामी की आशंका के चलते विनय ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।पिता का आरोप है कि उसकी प्रेमिका और उसके मोबाइल में मिले कई संदिग्ध नंबरों ने विनय को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button