सिकंदरा थाने का सिपाही रिश्वत लेते गिरफ्तार
कानपुर देहात में सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने एक सिपाही को रिश्वत लेते हुए रंगे हांथ गिरफ्तार कर लिया है।सिकंदरा थाने के सिपाही गौरव कुमार को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।सिपाही गौरव कुमार पर ओयो होटल चलाने के नाम पर 6 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगा

- एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों दबोचा
पुखरायां।कानपुर देहात में सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने एक सिपाही को रिश्वत लेते हुए रंगे हांथ गिरफ्तार कर लिया है।सिकंदरा थाने के सिपाही गौरव कुमार को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।सिपाही गौरव कुमार पर ओयो होटल चलाने के नाम पर 6 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है।शिकायतकर्ता शिवम् पाल ने एंटी करप्शन टीम से इसकी शिकायत की थी।टीम ने गुप्त रूप से होटल पर मौजूद रहकर सिपाही को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।आरोपी सिपाही गौरव को चार साल पूर्व भी कानपुर देहात में डीजल चोरों से संलिप्तता और अवैध वसूली के मामले में जेल भेजा गया था।गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम सिपाही को हिरासत में लेकर थाना अकबरपुर पहुंचीं।जहां पर उससे पूँछतांछ जारी है।एंटी करप्शन की इस बड़ी कार्यवाही से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।



