कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में युवक को जहरीले सर्प ने डसा,भेजा गया अस्पताल
युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में आज एक युवक को किसी जहरीले सर्प ने डस लिया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की पहचान टिपतिया असालतगंज निवासी बलराम सिंह के 25 वर्षीय पुत्र ज्ञान सिंह के रूप में हुई है। ज्ञान सिंह अपने कमरे में पड़े अपनी मां के कपड़े उतारने गए थे।
इसी दौरान बक्से के पीछे छिपे एक काले सर्प ने उसे डस लिया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से आहत हो गया।घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने आनन फानन में ज्ञान सिंह को उपचार के लिए रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां पर उसका उपचार जारी है।



