कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

खुशबू इस उपवन की गुम हो गई तुम्हारे बिना: रामसेवक वर्मा

नगर के मोहल्ला राजेंद्र नगर में कवि बच्चन शाह के निवास पर एक काव्य संध्या का आयोजन उत्तर प्रदेश साहित्य सभा कानपुर देहात द्वारा किया गयाl

पुखरायांl नगर के मोहल्ला राजेंद्र नगर में कवि बच्चन शाह के निवास पर एक काव्य संध्या का आयोजन उत्तर प्रदेश साहित्य सभा कानपुर देहात द्वारा किया गया l इसकी अध्यक्षता- गणेश शंकर सचान ने की एवं संचालन मां शारदे की वंदना पढ़ते हुए संजीव कुलश्रेष्ठ ने किया.I इस कार्यक्रम में सबसे पहले जरैलापुर निवासी समाजसेवी स्वर्गीय प्रहलाद सचान के पटेल चौक पुखरायां में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक सम्वेदना व्यक्त की गई I

क्षेत्र के वरिष्ठ के कवि अशोक मिश्रा ने अपना काव्य पाठ करते हुए सुनाया- विधि का विधान न कोई जान पाया हैl
जाएगा एक दिन जो भी यहां आया हैl उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के जिला संयोजक संजीव सार्थक ने अपना काव्य पाठ करते हुए कहा-
जिस तरह से गए कोई जाता नहीं I दिल अपनों का इस तरह दुखता नहीं I


वरिष्ठ कवि बच्चन शाह ने अपना काव्य पाठ करते हुए कहा-
बारी-बारी सब बिछड़ते जाएंगे I
कुछ गए कुछ जा रहे हैं कुछ जाएंगे I
दो पलों का साथ है जियो प्यार से,
दिन दोबारा न फिर बहुर पाएंगे I


उत्तर प्रदेश सहायक सभा के जिला अध्यक्ष संजीव कुलश्रेष्ठ ने अपनी रचना पढ़ते हुए सुनाया-
जब से बिछुड़ गए तुम हमसे सबके मन सूने हैं l
कौन दिलाए अब यह दिलासा तुमको नभ छूने हैl
पथराई आंखों से सपने ज्यों ओझल होते हैं,
तुम्हें ना प्रकार साथ में अपने नयन बहुत रोते हैं l


उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के जिला उपाध्यक्ष रामसेवक वर्मा ने अपनी रचना पढ़ते हुए कहा –
खुशबू इस उपवन की गुम हो गई तुम्हारे बिना I
गए तुम कहां दूर कितनी उपवन को हमारे बिना I


डॉ संदीप बंसल ने अपनी रचना में भावांजलि व्यक्ति करते हुए कहा –
वह एक नाम ही नहीं एक भाव और प्रेरणा थे I
सद्भाव और मुस्कान से वह हर दिल के कोमल कोना थे l


इस मौके पर डोभा इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य मुनि नाथ सचान, शिक्षक आई0 के0 सचान, बलवंत सचान, सुमित सचान, सेवानिवृत प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद सचान, शिक्षक राजेंद्र प्रसाद सैनी, अनिल सचान, विनोद गौतम, राजकुमार पटेल, मनोज कटियार, पवन कुमार आदि लोगों ने भावांजलि व्यक्ति की I

Related Articles

AD
Back to top button