उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में युवक युवती को लेकर फरार,रिपोर्ट दर्ज

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है।युवती की मां ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है

Story Highlights
  • पुलिस युवती समेत आरोपी की तलाश में जुटी

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है।युवती की मां ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है।

थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी 25 वर्षीय पुत्री को कन्नौज जनपद के गाजीपुरवा मीरा सराय निवासी गोविंद बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है।काफी खोजबीन के पश्चात भी उसका कहीं सुराग नहीं लग सका है।

कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पीड़िता युवती समेत आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: कक्षा एक और दो के लिए आई एनसीईआरटी आधारित आनंदमय गणित       

Related Articles

AD
Back to top button