कानपुर देहात में युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस कार्यवाही में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में रविवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।
मृतका की पहचान दीनदयाल नगर अहरौली शेख निवासी वीरेंद्र की 20 वर्षीय पुत्री मानसी के रूप में हुई है।मानसी ने रविवार को अपने घर के बने कमरे में पंखे के सहारे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



