मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 131 मरीजों का सफल उपचार,अधिकारियों ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड मलासा के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग अलग रोगों से पीड़ित कुल 131 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।
इस अवसर पर अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंदों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।रविवार को देवीपुर सीएचसी के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 52 मरीजों का उपचार वहां मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ शशि व उनकी टीम की देखरेख में किया गया तथा उन्हें निशुल्क दवा मुहैया कराई गई।
वहीं मलासा में 38 तथा जरसेन में 41 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई।इस अवसर पर चिकित्साधीक्षक गजनेर डॉक्टर पुनीत पांडेय तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी देवीपुर डॉक्टर विकास कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौर,मलासा तथा चिकित्साधीक्षक डॉक्टर अनूप सचान ने जरसेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां की साफ सफाई व चिकित्सा व्यवस्था को परखा।
इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।इस मौके पर डॉक्टर रुचि श्रीवास्तव, डॉक्टर अर्शी आजमी,फार्मासिस्ट सुधीर कुमार,अनिल कुमार,त्रिलोकी नाथ,एल टी योगेंद्र,शिवम्,फहीम,दिव्यांशी, योगेश शुक्ला,राम प्रताप,संगिनी रीता,ललिता,सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।



