कानपुर देहात में रिश्वतखोर शाखा प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर निलंबित
कानपुर देहात में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के बरौर शाखा के शाखा प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर को निलंबित कर दिया गया है।दोनों अधिकारियों को बीते दिनों रिश्वतखोरी के आरोप में सीबीआई ने छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया

- डीआरएम ने की कार्यवाही
- सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में किया था गिरफ्तार
- सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में किया था गिरफ्तार
पुखरायां।कानपुर देहात में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के बरौर शाखा के शाखा प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर को निलंबित कर दिया गया है।दोनों अधिकारियों को बीते दिनों रिश्वतखोरी के आरोप में सीबीआई ने छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया था।यह कार्यवाही थाना भोगनीपुर क्षेत्र के चंदनामऊ गांव निवासी कनक पटेल की शिकायत पर की गई थी।कनक पटेल ने सीबीआइ लखनऊ में अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई थी।कनक की शिकायत पर सीबीआई ने जाल बिछाया।कनक पटेल ने जन सेवा केंद्र संचालक अनीश को 7000 रुपए दिए।अनीश ने यह राशि शाखा प्रबंधक को दी।पैसे दिए जाने के तुरंत बाद सीबीआई ने शाखा प्रबंधक अर्पित अवस्थी और फील्ड ऑफिसर शक्ति सिंह सेंगर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद सीबीआई दोनों को पूँछतांछ के लिए लखनऊ लेकर गई।उन्हें सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया,जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।जिसके बाद बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के डीआरएम अवनीश कुमार ने दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।



