उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

शिवली में सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया

Story Highlights
  • भेजा गया जिला अस्पताल
  • अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
  • पुलिस बोली तहरीर पर होगी कार्यवाही

पुखरायां।कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।घायल बाइक सवार को शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।रूरा थाना क्षेत्र के कठारा गांव निवासी 50 वर्षीय दिनेश कुमार थाना क्षेत्र के प्रसाद पूर्वा बसेन में एक रिश्तेदार के घर ग़मीं में शामिल होकर लौट रहे थे।तभी तेज रप्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल दिनेश कुमार को एंबुलेंस की सहायता से शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।जहां मौजूद चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button