कानपुर देहात में रेलवे लाइन किनारे मिला बुजुर्ग का शव, परिजनों में मचा कोहराम
मृतक की पहचान अमरौधा कस्बा निवासी 62 वर्षीय छेदालाल के रूप में हुई है।

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हलधरपुर क्रॉसिंग के पास शनिवार को एक 62 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।
मृतक की पहचान अमरौधा कस्बा निवासी 62 वर्षीय छेदालाल के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की।
ये भी पढ़े- नवागत थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने संभाला अकबरपुर थाने का चार्ज
एस आई राजेंद्र कुमार रंजन ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



