नवागत थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने संभाला अकबरपुर थाने का चार्ज
बोले पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता,अपराध नियंत्रण पर रहेगा शिकंजा

कानपुर देहात : नवागत व तेज तर्रार थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने अकबरपुर थाने का चार्ज संभाला।चार्ज संभालने के बाद ही वह एक्शन मोड में दिखाई दिए।उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण किया।
प्रभारी निरीक्षक हरमीत सिंह ने बताया कि फरियादियों की शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।थाने पर आने वाले हर पीड़ित को सम्मान मिलेगा और उनकी फरियाद सुनकर कानून के दायरे में न्याय दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि फरियादियों को किसी सिफारिश की जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में मिला अज्ञात शव,नहीं हो सकी पहचान
साथ ही उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।थाना क्षेत्र में अपराध पनपने नहीं दिया जाएगा।कानून के मुताबिक काम किया जायेगा।क्षेत्र में पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम रखी जाएगी।शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान प्राथमिकता में हैं।इस मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



