कानपुर देहात में रोटावेटर की चपेट में आकर किशोर की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अटिया रायपुर में रोटावेटर की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

- पुलिस कार्यवाही में जुटी
- रोटावेटर में पैर फिसल जाने से हुआ हादसा
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अटिया रायपुर में रोटावेटर की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।मृतक की पहचान करन सिंह के 14 वर्षीय पुत्र वंश के रूप में हुई है।घटना के समय वंश अपने घर के पीछे खेत में ट्रैक्टर से हो रही जुताई देख रहा था।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वंश ट्रैक्टर के रोटावेटर पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था।इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह रोटावेटर की चपेट में आ गया।हादसे में वंश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शव के पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है।



