जरसेन में बाल मेला का आयोजन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार व खंड शिक्षा अधिकारी आनंद भूषण के निर्देशन में मलासा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय जरसेन के लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्र पर शुक्रवार को बाल मेला आयोजित किया गया

- बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
पुखरायां।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार व खंड शिक्षा अधिकारी आनंद भूषण के निर्देशन में मलासा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय जरसेन के लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्र पर शुक्रवार को बाल मेला आयोजित किया गया।इस बाल मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बच्चे,अभिभावक और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।मेले की शुरुआत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने दीप प्रज्वलन और संगीतमय स्वागत से की।बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं,चित्रकला,कविता वाचन,नृत्य तथा स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम में उपस्थित एआरपी अश्वनी कटियार ने बाल्यावस्था शिक्षा,परिवार और समुदाय की भूमिका के बारे में बताया।उन्होंने बताया कि बाल मेले का उद्देश्य 3 से 6 वर्ष की उम्र के बच्चों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जिसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनकी रचनात्मकता और सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करना है साथ ही खेल और अन्य गतिविधियों के माध्यम से औपचारिक शिक्षा के प्रति बच्चों और अभिभावकों की रुचि को बढ़ावा देना है।विद्यालय की प्रधानाचार्या स्वीटी वर्मा ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना,उनकी प्रतिभाओं को निखारना और अभिभावकों को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।बच्चों ने मेले में उत्साहपूर्वक भाग लिया।अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए आंगनवाड़ी टीम के प्रयासों की सराहना की।इस मौके पर शिक्षिका मोहिनी सिंह,रजनी,शोभा देवी,सुधीर कुमार,कमलेश संखवार,विजयलक्ष्मी, अभिभावक एवं बच्चे मौजूद रहे।



