कानपुर देहात में वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को वंदे भारत एक्प्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है

- चार वर्ष पूर्व हुई थी शादी
- पुलिस कार्यवाही में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को वंदे भारत एक्प्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान सिसाही गांव निवासी रामविलास राठौर के पुत्र जयसिंह के रूप में हुई है।जयसिंह दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे।वह कुछ दिन पहले ही अपने घर आए थे।शनिवार को वापस दिल्ली जाने के लिए वह झींझक रेलवे स्टेशन पहुंचे।इसी दौरान वह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।जय सिंह की शादी लगभग चार वर्ष पहले हुई थी और उनका एक आठ माह का पुत्र भी है।चौकी प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना भेजी गई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



