उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर में सुनीं गईं 63 शिकायतें,05 का किया गया निस्तारण

भोगनीपुर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह ने जनसमस्याओं को सुना।इस अवसर पर कुल 63 मामलों की सुनवाई की गई।पांच शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए

Story Highlights
  • उपजिलाधिकारी ने की जनसुनवाई

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह ने जनसमस्याओं को सुना।इस अवसर पर कुल 63 मामलों की सुनवाई की गई।पांच शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।शनिवार को भोगनीपुर तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर दूरदराज के गांवों से पहुंचे कुल 63 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।सर्वाधिक मामले राजस्व मामलों से संबंधित दर्ज किए गए।इसके अलावा पुलिस,विद्युत तथा अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें भी दर्ज की गईं।उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह ने शिकायतों को सुना तथा कुल 05 का निस्तारण मौके पर कराया।शेष शिकायतों के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।उपजिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का समय रहते मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बरदाश्त नहीं की जाएगी।लापरवाही की स्थित में संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर तहसीलदार डॉ प्रिया सिंह,नायब तहसीलदार सूर्यप्रकाश,पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा,खंड विकास अधिकारी संजय कन्नौजिया, एडीओ पंचायत अखिलेश कुशवाहा,चिकित्साधिकारी डॉ गिरिराज,पूर्ति निरीक्षक गौरव राजपूत,थाना प्रभारी मूसानगर रीना गौतम,थाना प्रभारी सट्टी कालीचरन कुशवाहा,एस आई श्याम सिंह,एस आई वीरपाल समेत अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button