कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों ने लगाया आरोप

बरौर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

पुखरायां। कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में गुरुवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

मृतका की पहचान गोपाल की 24 वर्षीय पत्नी प्रियंका के रूप में हुई है।घटना की सूचना मृतका के भाई मूसानगर थाना क्षेत्र के हरदुआ खालसा निवासी बालकिशन ने पुलिस को दी।उन्होंने बताया कि उनकी बहन प्रियंका को गुरुवार को डिलीवरी के चलते अकबरपुर के लोकप्रिय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

जहां पर उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए कानपुर हैलट रेफर कर दिया।अस्पताल ले जाते समय रास्ते में प्रियंका की मौत हो गई।सूचना मिलने पर एस आई रंजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।परिजनों ने ससुराल वालों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 

Related Articles

AD
Back to top button