कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में वीडियो कॉल के दौरान युवक पर अश्लील फोटो वीडियो बनाने का आरोप

वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन रिकॉर्डिंग का खेल, युवती ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

राजपुर। कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां पर एक युवती ने अपने रिश्तेदार युवक पर वीडियो कॉल के दौरान अश्लील फोटो और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके बड़े भाई की शादी औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र में हुई है।शादी के बाद से ही उसकी भाभी का भाई विमल का उसके घर पर आना जाना था।युवती के अनुसार कुछ महीनों पहले विमल ने उसका मोबाइल नंबर लिया और फोन पर अश्लील बातें करने लगा।इसी दौरान उसने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए।

आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने लगा।थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।मामले की जांच की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में 14 नवजात बेटियों का केक काटकर मनाया गया जन्मोत्सव 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button