कानपुर देहात में शादी के दो महीने बाद युवक ने की आत्महत्या

पुखरायां।कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के बाघपुर चौकी अंतर्गत मलिकपुर गांव में शनिवार को एक युवक ने शादी के दो महीने बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।मृतक की पहचान अरविंद कुमार के 25 वर्षीय पुत्र सुंदरम सिंह के रूप में हुई है।शनिवार को सुंदरम का शव उनके घर में पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला।घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भींड मौके पर जमा हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।पुलिस के मुताबिक सुंदरम की शादी लगभग दो माह पहले हुई थी।उसकी पत्नी इन दिनों अपने मायके में थी।सुंदरम रविवार को उसे लेने जाने के लिए ससुराल जाने वाला था।प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि घटना से पहले सुंदरम की अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत हुई थी ।जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।हालांकि बातचीत का विषय क्या था इस संबंध में अभी खुलासा नहीं हुआ है।कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घटना की हर पहलू पर जांच की जा रही है।पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



