कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सिकंदरा में तेज रप्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक की मौत,दो की हालत नाजुक

घायलों को भेजा गया हैलट, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस फरार टैक्टर चालक की तलाश में जुटी

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कानपुर औरैया हाइवे पर मदनपुर गांव के पास एक तेज रप्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई।

वहीं घटना में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए कानपुर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतक की पहचान कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के महलों निवासी निखिल कुमार 20 वर्ष के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक निखिल अपनी बहन तनु की ससुराल डेरापुर थाना क्षेत्र के खालेगांव आया हुआ था।

घटना के समय वह अपने दो साथियों सिद्ध 16 वर्ष और विमल 20 वर्ष के साथ स्कूटी से वापस लौट रहा था।सिद्ध और विमल भी बहन के ससुराल पक्ष के बताए जा रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मदनपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।जहां मौजूद चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत निखिल को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल सिद्ध व विमल को कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

[

Related Articles

AD
Back to top button