कानपुर देहात: युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,छत के कुंडे से लटका मिला शव
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के सुमेरपुर गांव में बीती शुक्रवार रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।मृतक की पहचान देवेंद्र सिंह यादव के 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक सिंह के रूप में हुई है।
अभिषेक ने शुक्रवार रात अपने कमरे में छत के कुंडे के सहारे दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।जिससे उसकी मौत हो गई।शनिवार सुबह परिजनों ने अभिषेक का शव फंदे से लटका देखा तो कोहराम मच गया।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।घटना से मृतक के पिता देवेंद्र सिंह,मां निर्मला देवी,भाई शिवम् समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढे- यूपी के बीएलओ और सुपरवाइजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, चुनाव कार्य के लिए मिलेगा ₹6000 का एकमुश्त मानदेय



