कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी से जबरन दुष्कर्म,विरोध करने पर जान से मारने की धमकी रिपोर्ट दर्ज
कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है

बरौर। कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है।परिजनों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने बुधवार को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बीते मंगलवार की दोपहर करीब 12.47 बजे उसकी नाबालिक पुत्री घर से शौचक्रिया के वास्ते निकली थी ।आरोप है कि तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे युवक शिवम् ने उसे दबोच लिया तथा जंगल में ले जाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी।शोर शराबा सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया।इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर पॉस्को समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।आरोपी की तलाश की जा रही है।जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



