उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रूरा में मिला एक सप्ताह पुराना अज्ञात शव,फैली सनसनी

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के रूरा झींझक मार्ग पर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के पास बुधवार को एक अज्ञात शव मिला है।शव में कीड़े लगे हुए थे,जिससे यह काफी पुराना प्रतीत हो रहा था

रूरा।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के रूरा झींझक मार्ग पर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के पास बुधवार को एक अज्ञात शव मिला है।शव में कीड़े लगे हुए थे,जिससे यह काफी पुराना प्रतीत हो रहा था।घटना की जानकारी मिलते ही इलाकाई लोगों में हड़कंप मच गया।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज,चौकी प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शव करीब एक सप्ताह पुराना लग रहा है।मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।

Related Articles

AD
Back to top button