कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव,फैली सनसनी 

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के बलहरामऊ स्थित नेशनल हाइवे मोड पर रविवार रात एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में लहूलुहान अवस्था में शव मिला है।परिजनों ने युवक की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

मृतक की पहचान बरौर थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव निवासी संदीप कुमार के 25 वर्षीय पुत्र सुक्खा उर्फ प्रदीप के रूप में हुई है।मृतक युवक दीपावली पर अपने घर आया था।वह आंध्र प्रदेश में एक फैक्ट्री में नौकरी करता था और घटना के अगले दिन सुबह ही उसे वापस नौकरी पर जाना था।परिजनों ने आरोप लगाया कि बरौर थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव के दो सगे भाई उसे कार में बिठाकर ले गए थे।युवक के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की।

कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर पुलिस परिजनों के साथ युवक की तलाश करती रही लेकिन आरोपी युवकों के फोन बंद थे।देर रात करीब तीन बजे पुलिस को हाइवे मोड पर बलहरामऊ में युवक के शव पड़े होने की सूचना मिली।पुलिस ने मृतक के टूटे फोन की सिम अपने फोन में डालकर परिजनों को सूचना दी।हत्या के आरोपी दोनों सगे भाइयों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।रात में ही युवक के शव को जिला अस्पताल भेजा गया।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण परिजनों के साथ बरौर थाने में जमा हो गए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक डेरापुर संजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button