मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 119 मरीजों को मिला सफल उपचार,बीमारी से बचाव के दिए गए टिप्स
भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सीएचसी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 119 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सीएचसी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 119 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।रविवार को देवीपुर सीएचसी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।
बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 44 मरीजों का उपचार वहां मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ शशि व उनकी टीम द्वारा किया गया।वहीं मलासा में कुल 36 तथा जरसेन में 39 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।उन्होंने लोगों को मौसम परिवर्तन के चलते बीमारी के प्रति एहतियात बरतने की सलाह दी।
रात्रि के समय में मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा बीमारी की स्थित में अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की बात कही।
इस मौके पर डॉक्टर रुचि श्रीवास्तव,डॉक्टर आफताब आलम,फार्मासिस्ट अनिल कुमार,त्रिलोकी नाथ,राम प्रताप,एल टी योगेंद्र सिंह,दिव्यांशी,शिवम्,फहीम, संगिनी रीता,ललिता,सुरेश कुमार आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।



