संदलपुर में निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत
कानपुर देहात के संदलपुर कस्बे में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान एक मरीज की हालत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया

- परिजनों ने क्लीनिक संचालक पर लगाया लापरवाही का आरोप
- मुख्य चिकित्साधिकारी बोले मामले की जानकारी नहीं
- चिकित्साधिकारी को दिए जांच के निर्देश
पुखरायां।कानपुर देहात के संदलपुर कस्बे में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान एक मरीज की हालत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने क्लीनिक संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक हिसावां गांव निवासी 48 वर्षीय रविंद बाबूराम को चार दिन पहले बुखार आया था।वे इलाज के लिए संदलपुर स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे।जहां क्लीनिक संचालक ने उन्हें भर्ती कर दवाएं दीं।चार दिन के इलाज के बाद भी रविन्द्र की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।इस पर क्लीनिक संचालक ने परिजनों को उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी।परिजन रविन्द्र को लेकर हवासपुर सीएचसी पहुंचे,जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने आरोप लगाया है कि निजी क्लीनिक संचालक की लापरवाही से रवींद्र की मौत हुई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ ए के सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।उन्होंने तत्काल चिकित्साधीक्षक को जांच के आदेश दिए हैं।



