कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव में गुरुवार को एक 45 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है

- पुलिस जांच में जुटी
- रेलवे में सहायक इलेक्ट्रिशन के पद पर तैनात था मृतक युवक
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव में गुरुवार को एक 45 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक की पहचान गजनेर थाना क्षेत्र के हृदयपुर निवासी मुन्नीलाल के 45 वर्षीय पुत्र विजय पाल के रूप में हुई है।मृतक विजय पाल रेलवे में सहायक इलेक्ट्रिशन के पद पर तैनात था।गुरुवार को रनियां पामा रोड पर संजीव गुप्ता के खेत में लगे आम के पेड़ पर उसका शव लटका मिला।घटना की जानकारी मिलने पर परिजन तथा ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह,चौकी प्रभारी पामा एस आई शोभित कटियार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना के बाबत जानकारी जुटाई।घटना की संदिग्धता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।पुलिस को मृत्यु पूर्व मृतक को प्रताड़ित किए जाने संबंधी एक वीडियो भी मिला है।जिसकी जांच की जा रही है।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है।हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है।प्रताड़ना संबंधी वीडियो की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
also read- वर्ष 2023-24 के लिये ‘‘गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता‘‘ पुरस्कार हेतु प्रेषित करें प्रस्ताव/आवेदन


