कानपुर देहात में मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के मैथा स्टेशन के पास डीएफसी रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के मैथा स्टेशन के पास डीएफसी रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।
मृतक की पहचान सुनवर्षा निवासी 40 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है।हादसा गुरुवार को तब हुआ जब मनोज कुमार डीएफसी लाइन के अप रेल ट्रैक पार कर रहे थे।हादसे की सूचना स्टेशन मास्टर ने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
also read: कक्षा एक और दो के लिए आई एनसीईआरटी आधारित आनंदमय गणित



