उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

कानपुर: कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम, कक्षा 8 तक के स्कूलों में दो दिनों का शीतकालीन अवकाश घोषित

जनपद में बढ़ रही अत्यधिक ठंड, शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के दृष्टिगत बड़ा निर्णय लिया है।

कानपुर: जनपद में बढ़ रही अत्यधिक ठंड, शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के दृष्टिगत बड़ा निर्णय लिया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जनपद में संचालित कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के समस्त बोर्ड के विद्यालयों में दिनांक 09.01.2026 और 10.01.2026 को शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है।

अति महत्वपूर्ण आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह नियम सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। कड़ाके की ठंड और सुबह के समय दृश्यता कम होने के कारण छात्रों को होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button