कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला युवक का शव,फैली सनसनी
कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के जोत गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है

- आत्महत्या की आशंका
- परिजनों में मचा कोहराम
- पुलिस जांच में जुटी
रसूलाबाद।कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के जोत गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।मृतक की पहचान 27 वर्षीय भोलू सिंह के रूप में हुई है।शुक्रवार सुबह भोलू का शव अपने घर से लगभग 100 मीटर दूर खेत पर बनी कॉलोनी में टीन शेड के सहारे दुपट्टे से लटका मिला।परिजनों के मुताबिक भोलू सिंह नोएडा में शटरिंग का काम करता था।10 मई को उसने अपने ठेकेदार से मजदूरी के पैसे मांगे थे लेकिन ठेकेदार ने पैसे देने से इनकार कर दिया।आरोप है कि इस दौरान ठेकेदार और उसके साथियों ने भोलू सिंह के साथ मारपीट भी की थी।इस घटना के बाद भोलू सिंह 11 मई को अपने गांव लौट आया।परिजनों ने उसके शरीर पर चोट के निशान देखे थे।बताया जा रहा है कि मारपीट और अपमान के कारण वह काफी परेशान और मानसिक तनाव में था।
गुरुवार सुबह करीब 6 बजे भोलू का बड़ा भाई कुलदीप सिंह उर्फ मोनू सिंह खेतों में पानी लगाने गया था।इसी दौरान उसने घर से करीब 100 मीटर दूर खेत के पास बनी कॉलोनी में भोलू सिंह का फांसी के फंदे पर शव लटका देखा तो सनसनी फैल गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।ग्रामीणों की भींड मौके पर जमा हो गई।कुलदीप सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी।उसकी मां सुमन देवी का चार वर्ष पहले निधन हो चुका है।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल शिवनारायन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



