कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सड़क हादसे में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत,अन्य चार का इलाज जारी

अकबरपुर रूरा रोड पर नरिहा गांव के पास हुआ था हादसा, गांव में छाया शोक,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के रूरा अकबरपुर रोड पर नरिहा गांव के पास बीते गुरुवार को दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में घायलों में से एक युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है।हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए थे।हादसा नरिहा गांव के पास प्रसाद कोल्ड स्टोर के निकर हुआ।बीती रात भिखनापुर गांव से अकबरपुर जा रहे युवकों की सामने से आ रही एक बाइक से आमने सामने भिड़ंत हो गई।सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था।उपचार के दौरान भिखनापुर गांव निवासी राजा की मौत हो गई।राजा के परिवार में एक बहन और एक भाई हैं।उनके पिता बाइक मेकेनिक है।राजा ने हाल ही में अकबरपुर में एक मोबाइल की दुकान खोली थी,जिसका आज उद्घाटन होना था।अन्य सभी घायलों का उपचार जारी है।हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।वहीं राजा के निधन की खबर जैसे ही गांव पहुंची।गांव में शोक छा गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button